Site icon Dainik Savera Times

आस्ट्रेलिया केंद्रीय अनुबंध न मिलने के बावजूद अपने देश के लिए खेलने को बेताब हैं मार्कस स्टोइनिस

चेन्नई: क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) का 2024-25 सत्र के लिए केंद्रीय अनुबंध नहीं मिलने के बावजूद आल राऊंडर मार्कस स्टोइनिस चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बने शतक का इस्तेमाल अपने सफेद गेंद के कैरियर को आगामी टी-20 विश्व कप से आगे बढ़ाने के लिए करना चाहते हैं।

स्टोइनिस को आस्ट्रेलिया की 23 सदस्यीय खिलाड़ियों की केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 63 गेंद में नाबाद 124 रन की पारी खेली। स्टोइनिस सीए अनुबंध से बाहर किए जाने को इतनी तवज्जो नहीं देते हैं जिसकी घोषणा 28 मार्च को की गई थी।

स्टोइनिस ने चेन्नई सुपर किंग्स पर मिली 6 विकेट की जीत के बाद कहा, मेरे आस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनल्ड के साथ अच्छे रिश्ते हैं। मुझे अनुबंध नहीं मिलने की बात पता थी।

Exit mobile version