Site icon Dainik Savera Times

आईपीएल के अगले कुछ मैचों से बाहर रहेंगे मार्श, शादी के लिये ऑस्ट्रेलिया रवाना

गुवाहाटी: दिल्ली कैपिटल्स के हरफनमौला मिचेल मार्श अपनी शादी के लिये ऑस्ट्रेलिया रवाना होने के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले कुछ मैच नहीं खेल सकेंगे। दिल्ली के गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह (मार्श) अगले कुछ मैचों के लिये उपलब्ध नहीं होंगे। वह शादी कर रहे हैं।’’ ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला अब तक दिल्ली के दोनों मैचों में एकादश का हिस्सा रहे हैं। चोट के लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रहे मार्श बल्ले से खासा प्रभाव नहीं डाल सके हैं, जबकि गुजरात टाइटन्स के विरुद्ध गेंदबाजी करते हुए उन्होंने चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया था। होप्स ने कहा कि मार्श भारत लौटने के बाद सीधे दिल्ली की टीम का हिस्सा बनेंगे।

Exit mobile version