Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

MCA अध्यक्ष ‘Amol Kale’ का न्यूयॉर्क में हुआ निधन, भारत पाकिस्तान मैच के बाद आया हार्ट अटैक

June 11, 2024

MCA अध्यक्ष ‘Amol Kale’ का न्यूयॉर्क में हुआ निधन, भारत पाकिस्तान मैच के बाद आया हार्ट अटैक

मुंबई: क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोल काले का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से अमेरिका में निधन हो गया। वह रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए टी20 विश्व कप मुकाबला देखने के लिए एमसीए के दो अन्य अधिकारियों के साथ स्टेडियम पहुंचे थे। न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने के बाद काले को दिल का दौरा पड़ा।

वो एमसीए सचिव अजिंक्य नाइक और एपेक्स काउंसिल के सदस्य सूरज समत के साथ न्यूयॉर्क में थे। राज्य के एक प्रमुख बिजनेसमैन अनमोल काले ने अक्टूबर 2022 में एमसीए अध्यक्ष का पद संभाला और 19 महीने तक इस पद पर रहे। उन्हें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है। काले नागपुर के रहने वाले हैं, जो विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) का मुख्यालय है।

काले एक दशक से अधिक समय से मुंबई में बसे हुए थे और उन्होंने कई व्यवसायों में निवेश किया है। नागपुर विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कर चुके काले जेके सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और अर्पिता एंटरप्राइजेज के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे। हालांकि उन्होंने एमसीए अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दो साल अभी पूरे नहीं किए हैं,

लेकिन मुंबई के क्रिकेटरों को बीसीसीआई द्वारा दी जाने वाली समान मैच फीस देने के एमसीए के फैसले के लिए सभी ने काले की प्रशंसा की। उनके नेतृत्व में, एमसीए ने वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट और 2023 विश्व कप मैचों सहित कई अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन किया है। एमसीए के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे अभी भी न्यूयॉर्क में उनके साथ मौजूद पदाधिकारियों से अधिक जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें