Site icon Dainik Savera Times

धोनी के विश्व कप विजयी छक्के का स्मारक बनाएगा MCA

मुंबई:  मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) की शीर्ष परिषद ने वानखेड़े स्टेडियम में उस स्थान पर एक ‘स्मारक’ बनाने का फैसला लिया है जहां महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का लगा कर 2011 विश्व कप फाइनल भारत को जिताया था। क्रिकबज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिष्ठित स्टेडियम में धोनी के नाम पर एक विशेष सीट का नाम भी रखा जायेगा।

Exit mobile version