Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Quadrangular Hockey Tournament के लिए पुरुष जूनियर टीम की हुई घोषणा

July 27, 2023

Quadrangular Hockey Tournament के लिए पुरुष जूनियर टीम की हुई घोषणा

नई दिल्लीः हॉकी इंडिया ने 18 से 22 अगस्त तक जर्मनी के डसेलडोर्फ में होने वाले चतुष्कोणीय टूर्नामेंट के लिये 20 सदस्यीय भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम की घोषणा गुरुवार को की। भारत टूर्नामेंट में इंग्लैंड, स्पेन और मेजबान जर्मनी के खिलाफ खेलेगा। यह टूर्नामेंट पांच दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच मलेशिया के कुआलालंपुर में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2023 के लिये टीम की तैयारियों का हिस्सा होगा।

इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की अगुवाई प्रतिभावान फॉरवर्ड उत्तम सिंह करेंगे, जबकि बॉबी सिंह धामी भारत के उप-कप्तान होंगे। गोलकीपिंग विभाग मोहित एच एस और रणविजय सिंह यादव की विश्वसनीय जोड़ी को सौंपा जाएगा, जबकि जर्मनी जाने वाले डिफेंडरों में शारदा नंद तिवारी, रोहित, अमनदीप लाकड़ा, अमीर अली, वारिबम नीरज कुमार सिंह और योगेंबर रावत का नाम शामिल होगा। मिडफील्ड में पूवन्ना सीबी, विष्णुकांत सिंह, राजिंदर सिंह, अमनदीप, सुनीत लाकड़ा, चेतन शर्मा और अमित कुमार यादव जैसे गतिशील खिलाड़ी मौजूद होंगे।

फॉरवर्ड विभाग की जिम्मेदारी अरिजीत सिंह हुंदल, अंगद बीर सिंह, बॉबी सिंह धामी, उत्तम सिंह और सुदीप चिरमाको जैसे अनुभवी खिलाड़ियाें के पास है।भारतीय टीम के कोच सीआर कुमार ने टीम चयन पर कहा, ‘‘हम एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2023 की तैयारी के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं और सुधार के कुछ क्षेत्रों की पहचान की है। चार देशों की टूर्नामेंट में टीम को अपने खिलाड़ियाें को परखने का यहा सही मौका है।’’

उन्होंने कहा, कि ‘इस टूर्नामेंट में कई दबाव वाली स्थितियों का सामना करने में टीम को अपनी मानसिक स्थिति में सुधार करने में मदद मिलेगी। हमारा मानना है कि यह टूर्नामेंट टीम के प्रदर्शन का मानक तय करेगा। यह यूरोपीय टीमों के साथ हमारा पहला मुकाबला है और उनके खिलाफ खेलने से अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करने में मदद मिलेगी।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें