Site icon Dainik Savera Times

Messi के गोल से इंटर मियामी ने लीग्स कप फाइनल में नैशविले को हराया 

नैशविले: लियोनेल मेस्सी ने नियमित समय में गोल करके टीम को बढ़त दिलाने के बाद पेनल्टी शूटआउट में पहले शॉट को गोल में बदला जिससे इंटर मियामी ने लीग्स कप फुटबॉल फाइनल में नैशविले एससी को पेनल्टी शूटआउट में 10-9 से हराया। मेस्सी ने मैच के 23वें मिनट में टीम को बढ़त दिला दी।
इंटर मियामी से जुड़ने के बाद से यह सात मैचों में उनका 10वां गोल है। मेस्सी ने टीम के साथी खिलाड़ी रोबर्ट टेलर से पास मिलने के बाद नैशविले के डिफेंडर वाल्कर जिम्मेरमान को छकाते हुए पेनल्टी बॉक्स के बाहर से गेंद को गोल पोस्ट की बायीं ओर मारा, जिसे रोकने का गोलकीपर के पास कोई मौका नहीं था।
मेस्सी ने मैच के 71वें मिनट में भी ऐसा ही मौका बनाया था लेकिन गेंद के गोल पोस्ट से टकराने के कारण वह चूक गए। नियमित और अतिरिक्त समय में स्कोर 1-1 की बराबरी पर छूटने के बाद मेस्सी ने पेनल्टी शूटआउट में टीम के पहले प्रयास को गोल में बदला। इंटर मियामी की टीम पहली बार लीग्स कप की चैंपियन बनी है।
Exit mobile version