Site icon Dainik Savera Times

मेस्सी फिर से बैलन डीओर की दौड़ में शामिल, रोनाल्डो बाहर

पेरिस: सात बार के बैलन डीओर विजेता लियोनेल मेस्सी को एक साल बाद फिर से फुटबॉल के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामांकित खिलाड़ियों में जगह मिली है लेकिन लंबे समय तक उनके प्रतिद्वंदी रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस सूची में शामिल नहीं हैं।दिसंबर में अज्रेंटीना को विश्वकप का खिताब दिलाने वाले और वर्तमान समय में इंटर मियामी की तरफ से खेल रहे मेस्सी को पिछले साल इस सूची में जगह नहीं मिली थी।

इस बार बुधवार को 30 पुरुष खिलाड़ियों की जो सूची जारी की गई उसमें मेस्सी का नाम शामिल है। उन्हें इस पुरस्कार के लिए एíलंग हालैंड और काइलिन एमबापे से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है। पिछले साल के विजेता करीम बेनजेमा भी इस सूची में शामिल हैं।सऊदी अरब के क्लब अल नासेर की तरफ से खेल रहे रोनाल्डो 2003 के बाद पहली बार इस सूची में जगह नहीं बना पाए। रोनाल्डो ने पांच बार यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता है।

विजेता की घोषणा 30 अक्टूबर को की जाएगी।महिलाओं की सूची में विश्वकप विजेता स्पेन की छह खिलाड़ियों को जगह मिली है। इनमें ऐताना बोनमती भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले सप्ताह यूईएफए वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया था।

Exit mobile version