Site icon Dainik Savera Times

अर्जेंटीना फीफा विश्व कप 2026 मुकाबले में मेसी का खेलना संदिग्ध

 

लीमा: नेशनल स्टेडियम में बुधवार को खेले जाने वाले पेरू बनाम अर्जेंटीना फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफाइंग मुकाबले लियोनेल मेसी का खेलना संदिग्ध है। मेसी (36) को हाल दाहिने पैर की मांसपेशियों में दर्द के कारण इंटर मियामी क्लब के लिए कई एमएलएस मैचों से बाहर कर दिया गया है। मेसी ने कल होने वाले मुकाबले से पूर्व अभ्यास में भी भाग नहीं लिया है।

अगर मेसी कल होने वाले मुकाबले में खेलते है तो कोच लियोनेल स्कालोनी को जूलियन अल्वारेज या लुटारो मार्टिनेज में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। पेरू क्वालीफाइंग में अपने दो मैच हार चुका है। खिलाड़ी और कोच जुआन रेनोसो जानते हैं कि विश्व कप चैंपियन के खिलाफ उन्हें कहीं अधिक कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

Exit mobile version