Site icon Dainik Savera Times

इंटर मियामी के लिए पहले मैच में मेस्सी के दो गोल फोर्ट 

लॉडरडेल (अमेरिका): इंटर मियामी के लिये पदार्पण करते हुए अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने अटलांटा युनाइटेड के खिलाफ लीग्स कप मैच में दो गोल किए। दो गोल करने के अलावा उन्होंने एक गोल में सूत्रधार की भूमिका भी निभाई। उनके दो मैचों में तीन गोल हो गए हैं। इंटर मियामी ने हाफटाइम तक 3 . 0 की बढत बना ली थी जो क्लब के इतिहास में पहली बार हुआ है। मियामी ने यह मैच 4 . 0 से जीता। उन्होंने 78वें मिनट में मैदान छोड़ा तो बड़ी संख्या में उनकी दस नंबर की जर्सी पहने प्रशंसकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया।
Exit mobile version