Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

MI vs CSK: चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया, अजिंक्य रहाणे ने दिखाया अपना जलवा

April 8, 2023

MI vs CSK: चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया, अजिंक्य रहाणे ने दिखाया अपना जलवा

IPL 2023, CSK vs MI : आईपीएल के 16वें सीजन के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा। उसे चेन्नई सुपरकिंग्स ने वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार (आठ अप्रैल) को सात विकेट से हरा दिया। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे ने तूफानी प्रदर्शन किया। जडेजा ने गेंदबाजी में तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, रहाणे ने बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंद पर अर्धशतक लगाया। उन्होंने चेन्नई को तूफानी शुरुआत दी। इसका फायदा टीम को मिला। उसने आसानी से रन चेज कर लिया। मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

MI vs CSK Live Score: चेन्नई की सीजन में दूसरी जीत

चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर सीजन में दूसरी जीत हासिल की। तीन मैचों में चेन्नई की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराया था। पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, मुंबई इंडियंस की बात करें तो सीजन में उसकी लगातार दूसरी हार है। पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शिकस्त दी थी।

चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे ने तूफानी प्रदर्शन किया। जडेजा ने गेंदबाजी में तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, रहाणे ने बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंद पर अर्धशतक लगाया। उन्होंने चेन्नई को तूफानी शुरुआत दी। इसका फायदा टीम को मिला। उसने आसानी से रन चेज कर लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें