Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

MI vs CSK, IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स पहले करेगा बल्लेबाजी, मुंबई ने चुनी गेंदबाजी (देखें प्लेइंग 11)

April 23, 2026

MI vs CSK, IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स पहले करेगा बल्लेबाजी, मुंबई ने चुनी गेंदबाजी (देखें प्लेइंग 11)

खेल डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 33वां मुकाबला आज 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में होगा। इसी बीच मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और चेन्नई सुपर किंग्स को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। मैच शाम को खेला जाएगा और यह सीजन का सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक माना जा रहा है। दोनों टीमें इस सीजन में अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। ऐसे में यह मैच उनके लिए बहुत अहम है, ताकि वे जीत हासिल कर टूर्नामेंट में वापसी कर सकें।

हम पहले बॉलिंग करेंगे- हार्दिक पांड्या 

हार्दिक पांड्या ने कहा, ”हम पहले बॉलिंग करेंगे। बहुत कुछ तय था, जोश था, हमें वह गेम चाहिए था जहाँ हर कोई आकर अपना योगदान दे। यह सोचा-समझा प्रयास था कि जोश आपके हाथ में है, हम बस मज़ा करना चाहते थे और चीज़ें हमारे पक्ष में गईं। यह हरा दिख रहा था, लेकिन इसने बहुत अच्छा खेला। वही टीम।”

वानखेड़े में आपको अच्छी बैटिंग करनी होगी- रुतुराज

रुतुराज गायकवाड़ ने कहा, ”हम भी पहले बॉलिंग करते। यह 50-50 का फ़ैसला था। वानखेड़े में आपको अच्छी बैटिंग करनी होगी। हम कुछ मौकों पर फ़ायदा नहीं उठा पाए, हमें यह पक्का करना होगा कि हम फ़ायदा उठाएँ और जीत हासिल करें। हम खेलने के लिए तैयार हैं।”

इस मुकाबले में सबकी नजरें दो बड़े खिलाड़ियों पर होंगी रोहित शर्मा और एमएस धोनी। रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे हैं, जबकि धोनी पिंडली की चोट से परेशान थे। अभी यह तय नहीं है कि दोनों इस मैच में खेलेंगे या नहीं। रोहित शर्मा ने हाल ही में प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया। वहीं धोनी ने जोरदार अभ्यास किया है, जिससे उम्मीद है कि वह “इम्पैक्ट प्लेयर” के तौर पर वापसी कर सकते हैं।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

कुल मैच- 39
मुंबई इंडियंस- 21 जीत
चेन्नई सुपर किंग्स – 18 जीत
इस तरह मुंबई का रिकॉर्ड थोड़ा बेहतर है। खासकर वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई 8-5 से आगे है। हालांकि हाल के मुकाबलों की बात करें, तो चेन्नई ने 2023 के बाद खेले गए पिछले 5 में से 4 मैच जीतकर अपनी मजबूती दिखाई है।

पिच और मौसम रिपोर्ट:

वानखेड़े स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी की होती है और मैदान छोटा है, जिससे यहां आमतौर पर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। यहां टीमें अक्सर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं लेकिन मुंबई के लिए पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर बनाना फायदेमंद हो सकता है।  चेन्नई सुपर किंग्स हाल के समय में बड़े लक्ष्य का पीछा करने में उतनी सफल नहीं रही है, इसलिए अगर मुंबई पहले बैटिंग करती है तो उसे फायदा मिल सकता है। कुल मिलाकर, यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है, जिसमें दोनों टीमें जीत के लिए पूरी ताकत लगाएंगी।

दोनों टीमें:

मुंबई इंडियंस : क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम ग़ज़नफ़र, अश्विनी कुमार।

चेन्नई सुपर किंग्स : संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफ़राज़ खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी।

ये भी देखें : दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: नकली ENO-कॉफी बनाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें