Dainik Savera Times

MI vs LSG, IPL 2026: मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, लखनऊ पहले करेगी बल्लेबाजी (प्लेइंग 11)

MI vs LSG, IPL 2026: Mumbai won the toss and elected to bowl

खेल डेस्क: आईपीएल 2026 के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने होंगे। इसी बीच, मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और लखनऊ को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अब हर मैच जीतना जरूरी हो गया है। लखनऊ की टीम अगर प्लेऑफ में जगह बनाना चाहती है तो उसे अपने बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे। वहीं मुंबई इंडियंस की हालत और भी कठिन है, उसकी उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं और अब उसे चमत्कार की जरूरत है।

हम पहले बॉलिंग करेंगे, हार्दिक आज नहीं खेलेंगे- सूर्यकुमार 

सूर्यकुमार यादव ने कहा, ”हम पहले बॉलिंग करने की कोशिश करेंगे। अच्छा लग रहा है, आज रात थोड़ी ह्यूमिडिटी भी है, दूसरी इनिंग्स में हमने देखा कि यह बेहतर हो गया। वह (हार्दिक) आज रात ठीक नहीं हैं, इसलिए उनकी जगह पर जा रहे हैं। कॉर्बिन बोल्ट की जगह आए हैं, रोहित वापस आ गए हैं। आप इस बात से भाग सकते हैं, MI इस पोजीशन के लिए नहीं जानी जाती, अपना बेस्ट गेम खेलो। यह नहीं कह सकते कि इससे हम डेंजरस हो जाएंगे, हमारे पास पांच गेम बचे हैं और उन्हें जीतने की कोशिश करेंगे।”

यह बैटिंग के लिए अच्छा विकेट है- ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने कहा, ”हम भी ऐसा ही करते। यह बैटिंग के लिए अच्छा विकेट है और आप कोई भी टारगेट चेज कर सकते हैं। बहुत सोचा। यह हमारे लिए मुश्किल सीजन रहा है, इससे भागा नहीं जा सकता। सब जानते हैं कि वह (संजीव गोयनका) गेम और अपनी टीम को लेकर कितने पैशनेट हैं, उम्मीद है कि हम ओनर और अपने फैंस के लिए ऐसा कर पाएंगे। रिकॉर्ड्स मदद करते हैं लेकिन जब आप अपना माइंडसेट क्लियर करते हैं तो सब कुछ ठीक हो जाता है। इंग्लिस आते हैं, मुकुल बाहर जाते हैं और रघुवंशी आते हैं, बॉलिंग का फैसला हम बाद में करेंगे।”

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कुल मैच- 8
मुंबई इंडियंस- 2 जीत
लखनऊ सुपर जायंट्स- 6 जीत

पिच रिपोर्ट

पिच की बात करें तो वानखेड़े स्टेडियम की लाल मिट्टी वाली पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। अगर मुंबई पहले बल्लेबाजी करती है, तो बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है। वहीं लखनऊ की टीम भी लक्ष्य का पीछा करते हुए कड़ी टक्कर देने की क्षमता रखती है।

दोनों टीमें:

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा।

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान, प्रिंस यादव।

Exit mobile version