Site icon Dainik Savera Times

MI vs PBKS: आज पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी मुंबई इंडियंस

मुंबई: अमूमन धीमी शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने जीत की लय हासिल कर ली है और वह पंजाब किंग्स के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में मैदान पर उतरेगी। मुंबई में पहले दोनों मैच गंवाकर लचर शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद उसने दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद को हराया तथा अभी वह अंक तालिका में छठे स्थान पर है।

दूसरी तरफ पंजाब अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। उसे नियमित कप्तान शिखर धवन की कमी खल रही है जो चोटिल होने के कारण पिछले दो मैचों में नहीं खेल पाए थे और उनका मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मैच में भी खेलना संदिग्ध है। पंजाब के लिए धवन की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने शुरुआती मैचों में शानदार बल्लेबाजी की थी लेकिन इसके बाद कंधे की चोट के कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ा। बता दें के ये मैच शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
मुंबई इंडियंस:
रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, विष्णु विनोद, कैमरन ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, रिले मेरेडिथ नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, डुआन जानसेन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल।

पंजाब किंग्स:
शिखर धवन (कप्तान), अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, राहुल चाहर, सैम कुर्रन, ऋषि धवन, नाथन एलिस, गुरनूर बराड़, हरप्रीत बराड़, हरप्रीत सिंह, विद्वाथ कावेरप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी, प्रभसिमरन सिंह, कागिसो रबाडा , भानुका राजपक्षे, एम शाहरुख खान, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सिकंदर रजा, अथर्व तायडे।

 

 

Exit mobile version