Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Michael Klinger को WPL की टीम गुजरात जाइंट्स का मुख्य कोच किया नियुक्त

February 6, 2024

Michael Klinger को WPL की टीम गुजरात जाइंट्स का मुख्य कोच किया नियुक्त

बेंगलुरु: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल क्लिंगर को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के दूसरे सत्र से पहले गुजरात जाइंट्स टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। क्लिंगर गेंदबाजी कोच नूशिन अल खादीर तथा सलाहकार मिताली राज के साथ काम करेंगे। क्लिंगर की नियुक्ति को लेकर मिताली राज ने कहा, “माइकल के साथ काम करने से गुजरात जाइंट्स के खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।” उन्होंने कहा, “बल्ले के साथ उनकी विशेषज्ञता भी सर्वविदित है, और निश्चित रूप से हमारी टीम के कुछ युवा सदस्यों को फायदा होगा। हम ड्रेसिंग रूम में क्लिंगर के होने की उम्मीद कर रहे हैं। हम मुख्य कोच के रूप में उनके साथ सफलता प्राप्त करने के प्रति आश्वस्त हैं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें