Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

मिल्खा सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने किया नमन, याद किए उनके योगदान

June 18, 2026

मिल्खा सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने किया नमन, याद किए उनके योगदान

”प्लाइंग सिख’ के नाम से मशहूर महान भारतीय धावक मिल्खा सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर देशभर से नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ” फ्लाइंग सिख पद्मश्री मिल्खा सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र अभिवादन।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय खेल जगत के अप्रतिम गौरव, अनुशासन और असाधारण गति के पर्याय ‘फ्लाइंग सिख’, ‘पद्म श्री’ मिल्खा सिंह की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। ध्येय के प्रति आपकी अटूट लगन और अथक परिश्रम युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत एवं अनुकरणीय रहेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, “फ्लाइंग सिख, ‘पद्म श्री’ मिल्खा सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने संघर्षों को सकारात्मक रूप में आत्मसात कर अपनी शक्ति बनाई और सपनों को उपलब्धियों में बदल दिया। उन्होंने अपने खेल कौशल, अनुशासन और ध्येयनिष्ठा से विश्व पटल पर मां भारती को गौरवभूषित किया। खेल जगत उनसे सदा प्रेरणा लेता रहेगा।

ये भी पढ़ें–   https://dainiksaveratimes.com/sports/ind-vs-afg-2nd-odi-shubman-gill-scores-a-century-off-77-balls-cricket-news/

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, “भारतीय खेल जगत के गौरव, पद्म श्री ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। विपरीत परिस्थितियों से जूझते हुए वैश्विक पटल पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले उनके जीवन का प्रत्येक अध्याय धैर्य, अनुशासन और अटूट संकल्प का प्रतीक रहा। खेल और देश के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “विश्व पटल पर भारत को गौरवान्वित करने वाले महान धावक फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। आपकी प्रेरणादायी जीवन यात्रा एवं उत्कृष्ट खेल प्रतिभा देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय एथलेटिक्स को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने वाले महान धावक, पद्मश्री से सम्मानित, फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उनका संघर्ष, अनुशासन और अद्वितीय उपलब्धियां देश के युवाओं एवं खिलाड़ियों को सदैव उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देती रहेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें