Site icon Dainik Savera Times

मंत्री मीत हेयर ने कांस्य पदक जीतने पर Sifat Kaur Samra को दी बधाई

चंडीगढ़: खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भोपाल में करवाए जा रहे आई.एस.एस.एफ. विश्व कप 2023 में कांस्य पदक जीतने वाली फरीदकोट की निशानेबाज सिफत कौर समरा को बधाई दी। खेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में खेल के मानक को ऊंचा उठाने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है ताकि विश्व स्तर पर राज्य की शान को फिर से बहाल किया जा सके। उन्होंने कहा कि सिफत कौर समरा की उपलब्धि इसी वचनबद्धता की गवाही देती है। जिक्रयोग्य है कि सिफत कौर समरा ने 403.9 अंक हासिल किए, जबकि रजत पदक विजेता चैक गणराज्य की अनेता ब्राबकोवा ने 411.3 अंक और स्वर्ण पदक विजेता चीन की कियोनग्यू झांग ने 414.7 अंक हासिल किए।

Exit mobile version