Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्व चैम्पियनशिप में मीराबाई चानू नहीं उठायेंगी वजन

August 29, 2023

विश्व चैम्पियनशिप में मीराबाई चानू नहीं उठायेंगी वजन

नई दिल्लीः तोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू की निगाहें एशियाई खेलों में पदक जीतने पर लगी हैं इसलिये वह अगले हफ्ते होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में वजन नहीं उठायेंगी बल्कि अपनी हिस्सेदारी की जरूरी औपचारिकता पूरी करने के लिये ही जायेंगी। पेरिस ओलंपिक के लिए विश्व चैम्पियनशिप अनिवार्य क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है जो चार सितंबर से रियाद में शुरु होगी जबकि एशियाई खेल इससे 20 दिन से भी कम समय में 23 सितंबर से चीन के हांगझोउ में आयोजित होंगे। वहीं, उन्होंने विश्व चैम्पियनशिप में महज 60 किग्रा के वजन के लिए ही पंजीकरण किया है। इसके आधार पर उन्हें प्रतियोगिता के ग्रुप डी में रखा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें