Site icon Dainik Savera Times

ऋषभ पंत की वापसी से प्रभावित हुए मिशेल मार्श,बोले- काश वह ऑस्ट्रेलियाई होते

मुंबई: ऋषभ पंत की क्रिकेट में बेहतरीन वापसी से मिशेल मार्श इतने प्रभावित हुए कि इस ऑलराऊंडर ने उन्हें ‘शानदार खिलाड़ी’ करार दिया और कहा कि काश वह ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते। इस साल की शुरुआत में सीमित ओवरों के प्रारूप के जरिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के बाद पंत ने हाल ही में चेन्नई में बंगलादेश के खिलाफ पहले टैस्ट में शतक लगाकर लाल गेंद के प्रारूप में भी शानदार वापसी की।

मार्श ने कहा, ‘वह एक शानदार खिलाड़ी है। काश वह ऑस्ट्रेलियाई होता। पिछले कुछ वर्षो में वह निश्चित रूप से बहुत कुछ झेल चुका है और यह एक शानदार वापसी रही है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारतीय क्रिकेटरों में ऋषभ पंत सबसे अधिक ऑस्ट्रेलियाई है। मुझे लगता है कि जिस तरह से वह अपने आक्रामक स्वभाव और काम के प्रति नैतिकता के साथ खेलते हैं, उसके साथ खेलना बहुत मजेदार होगा।’

Exit mobile version