Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mitchell Marsh पाक के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, इंगलिस संभालेंगे टीम की कमान

May 27, 2026

Mitchell Marsh पाक के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, इंगलिस संभालेंगे टीम की कमान

नई दिल्ली : टखने की चोट से जूझ रहे कार्यवाहक कप्तान मिशेल मार्श पाकिस्तान के खिलाफ वन डे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हो गए हैं। बंगलादेश के खिलाफ उनकी उपलब्धता अनिश्चित है। ऐसे में जोश इंगलिस को पाकिस्तान दौरे पर टीम की कमान सौंपी गई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने इसकी पुष्टि करते कहा, मिशेल मार्श टखने की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

मार्श की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर जोश इंगलिस पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करेंगे। मार्श, जो लखनऊ सुपर जायंट्स के आईपीएल सीजन का आखिरी मैच नहीं खेल पाए थे, अगली सूचना तक आगे की जांच और इलाज के लिए पर्थ में ही रहेंगे। कमिंस और उप-कप्तान ट्रेविस हैड दोनों ही आईपीएल प्लेऑफ की प्रतिबद्धताओं के कारण उपलब्ध नहीं हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें