Site icon Dainik Savera Times

धीरज और अंकिता की मिश्रित जोड़ी तीरंदाजी के क्वार्टर फाइनल में पहुंची

पेरिस। भारत के धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत की मिश्रित युगल तीरंदाजी जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक के प्री-क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को यहां इंडोनेशिया की डायनंदा चोइरुनिसा और आरिफ पंगेस्तु की जोड़ी को 5-1 से शिकस्त दी। क्वालीफिकेशन दौर में पांचवें स्थान पर रहने वाली भारतीय जोड़ी ने पहले सेट को 37-36 से जीतने के बाद दूसरा सेट 38-38 से बराबर किया। तीसरे सेट में अंकिता के दोनों निशाने 10 अंक पर लगे जिससे भारत ने 12वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी के खिलाफ 38-37 से जीत के साथ मैच अपने नाम कर लिया।

Exit mobile version