सहारनपुर: दिल्ली में 12 अक्टूबर से शुरु होने वाली वीनू मांकड ट्राफी के लिये उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम की कप्तान सहारनपुर के मोहम्मद अमान को सौंपी गयी है। मोहल्ला खान आलमपुरा निवासी अमान पिछले वर्ष अंडर-19 के उप कप्तान नियुक्त किए गए थे। पिछली बार अंडर-19 क्रिकेट टीम में अमान समेत सहारनपुर के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ था जिनमें प्रशांत वीर त्रिपाठी, वंश चौधरी, अब्दुल रहमान शामिल थे। इस बार की टीम में सहारनपुर के एक ही खिलाड़ी मोहम्मद अमान चयनित हुए है और उन्हें ही इस टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।