Site icon Dainik Savera Times

Figo, Puyol और Morientes मुंबई में ‘Legends Faceoff’ में भाग लेंगे 

मुंबई: लुई फिगो, काल्र्स पुयोल, फर्नांडो मोरिएंटेस और रिकाडरे क्वारेस्मा सहित रियाल मैड्रिड और एफसी बार्सिलोना के दिग्गज फुटबॉलर छह अप्रैल को यहां डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले ‘लीजेंड्स फेसऑफ़’ मैच में भाग लेंगे। यह पहला अवसर होगा जबकि भारत रियाल मैड्रिड लीजेंड्स और बार्सलिोना लीजेंड्स के बीच होने वाले फुटबॉल मैच की मेजबानी करेगा।

बैलन डीओर विजेता (2000) और पुर्तगाली फुटबॉल इतिहास के महान खिलाड़ियों में से एक फिगो ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘भारत, मैं जानता हूं कि आप फुटबॉल से प्यार करते हैं और मैं मुंबई में खेलने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। आओ इस मैच को अविस्मरणीय बनाएं।’फिगो एफसी बार्सलिोना और रियाल मैड्रिड दोनों की तरफ से खेले हैं।

ये भी पढ़ें- नहीं रही मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले, 92 की उम्र में हुआ निधन

Exit mobile version