Site icon Dainik Savera Times

Morne Morkel ने पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच पद से दिया इस्तीफा

लाहौर: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्नी मोर्कल ने भारत में चल रहे विश्व कप से पाकिस्तान के बाहर होने के दो दिन बाद सोमवार को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच पद से इस्तीफा दे दिया। बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम वनडे विश्व कप में नौ में से पांच मैच हारकर बाहर हो गई। उसे कोलकाता में इंग्लैंड ने 93 रन से हराया। मोर्कल इस साल जून में छह महीने के लिये टीम से जुड़े थे।

पीसीबी ने एक बयान में कहा ,‘‘ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जल्दी ही उनके विकल्प का ऐलान करेगा । पाकिस्तान को आस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलनी है जो सात जनवरी तक चलेगी।’विश्व कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के कारण कई पूर्व क्रिकेटरों ने बाबर को कप्तानी से हटाने और टीम में आमूलचूल बदलाव की मांग की है।

 

Exit mobile version