MS Dhoni and Sakshi Viral Reaction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर शानदार अंदाज में फाइनल में जगह बना ली। हाईस्कोरिंग मुकाबले में जहां मैदान पर खिलाड़ियों ने रोमांच पैदा किया, वहीं स्टैंड्स में बैठी एक खास जोड़ी का मजेदार पल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
18वें ओवर में हुआ दिलचस्प वाकया
यह घटना इंग्लैंड की पारी के 18वें ओवर के दौरान हुई। इंग्लैंड की टीम 254 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही थी और मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर था। इसी दौरान जसप्रीत बुमराह की एक गेंद पर इंग्लैंड के बल्लेबाज सैम करन ने सामने की ओर जोरदार शॉट खेला। बुमराह ने फॉलो-थ्रू में गेंद को रोकने की कोशिश की।
ये भी पढ़ें- Today Weather: कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी
स्टैंड्स में बैठीं साक्षी धोनी को लगा कि बुमराह ने शानदार कैच पकड़ लिया है। जैसे ही उन्हें ऐसा महसूस हुआ, वे खुशी से अपनी सीट से उछल पड़ीं और जश्न मनाने लगीं।
धोनी का शांत रहने का इशारा बना चर्चा का विषय
दरअसल, गेंद जमीन को छूने के बाद बुमराह के हाथ में गई थी, जिसे क्रिकेट की भाषा में ‘बंप कैच’ कहा जाता है। जब एमएस धोनी ने साक्षी को बिना विकेट गिरे जश्न मनाते देखा तो उन्होंने मुस्कुराते हुए उन्हें शांत रहने का इशारा किया।
– Bumrah took a Bump Catch
– Sakshi thought it’s out
– She started celebrating
– MS Dhoni saying to her to calm down 🤣😭 pic.twitter.com/4SmrcsEIR9— Selfless⁴⁵ (@SelflessCricket) March 5, 2026
धोनी का यह रिएक्शन इतना मजेदार था कि आसपास बैठे दर्शक भी हंसी नहीं रोक पाए। अब यह छोटा सा पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और क्रिकेट फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- कन्या, धनु और कर्क राशि के लिए आज का दिन भारी! जानें अन्य राशियों का हाल
रोमांचक मुकाबले में भारत की शानदार जीत
मैच की बात करें तो इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन यह फैसला उनके लिए भारी पड़ गया। भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। भारत की ओर से संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रन की धमाकेदार पारी खेली और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। वहीं शिवम दुबे ने भी 25 गेंदों में 43 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूत किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने भी जोरदार मुकाबला किया, लेकिन आखिरी ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंततः इंग्लैंड की टीम 7 रन से मैच हार गई और भारत ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारत की इस जीत के साथ ही टीम ने एक और आईसीसी खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिया है।

