Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

MS Dhoni Birthday : धोनी के वो 5 ऐसे महारिकॉर्ड, जो आज भी हैं अटूट; इतिहास में दर्ज है माही का नाम

July 7, 2026

MS Dhoni Birthday : धोनी के वो 5 ऐसे महारिकॉर्ड, जो आज भी हैं अटूट; इतिहास में दर्ज है माही का नाम

MS Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शामिल महेंद्र सिंह धोनी आज भी करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। अपनी शांत सोच, शानदार रणनीति और मैच को आखिरी पल तक ले जाने की क्षमता के लिए मशहूर धोनी ने क्रिकेट के मैदान पर कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जो उन्हें खास बनाते हैं। ऐसे में 7 जुलाई को धोनी के जन्मदिन के मौके पर नजर डालते हैं उनके उन पांच बड़े रिकॉर्ड्स पर, जिन्हें हासिल करना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा।

कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच

बता दें कि धोनी के नाम कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड है। उन्होंने भारत की कप्तानी करते हुए तीनों फॉर्मेट में कुल 332 मुकाबले खेले। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने कई बड़ी जीत हासिल की और धोनी ने अपनी शानदार कप्तानी का लोहा मनवाया।

विकेट के पीछे सबसे ज्यादा स्टंपिंग

धोनी की तेज विकेटकीपिंग पूरी दुनिया में मशहूर रही है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 195 स्टंपिंग की हैं, जो किसी भी विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा हैं। उनकी बिजली जैसी तेजी से की गई स्टंपिंग आज भी याद की जाती हैं।

ये भी पढ़ें:

सबसे तेज स्टंपिंग का रिकॉर्ड

धोनी के नाम सबसे तेज स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज कीमो पॉल को महज 0.08 सेकंड में स्टंप आउट कर दिया था।

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा नाबाद पारियां

धोनी अपनी मैच फिनिशिंग क्षमता के लिए जाने जाते थे। वनडे क्रिकेट में वह 84 बार नाबाद लौटे हैं, जो एक खास रिकॉर्ड है। दबाव के समय टीम को संभालने की उनकी क्षमता उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाती है।

तीन ICC ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान

धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने तीन बड़ी ICC ट्रॉफियां जीती हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की।

ये भी पढ़ें:

धोनी का रिकॉर्डों से भरा करियर

एमएस धोनी ने अपने पूरे करियर में कई यादगार पल दिए हैं। उनकी कप्तानी, विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी का अंदाज क्रिकेट इतिहास में हमेशा खास स्थान रखेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें