Site icon Dainik Savera Times

पंजाब किंग्स के ख़िलाफ़ अंतिम बॉल पर मिली हार से बेहद निराश हैं एमएस धोनी

आईपीएल के 16वें सीजन का 41वां लीग मुकाबला काफी रोमांचक तरीके से खत्म हुआ। पंजाब किंग्स ने इस मैच की आखिरी गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से मात दी। इस मैच में हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि हमें इस चीज के लिए तैयार रहना चाहिए। जब हम इस मैच में बल्लेबाजी कर रहे थे तो उस समय आखिरी के ओवरों में हम 10 से 15 रन बना सके । हमारी गेंदबाजी में थोड़ा सुधार होना चाहिए। इस पिच पर धीमी गति की गेंद थोड़ा अच्छी साबित हो रही थी। धोनी ने कहा हमने मैच में 2 ओवर काफी खराब गेंदबाजी की. हम जानते थे कि हालात अच्छे हैं लेकिन इसके बावजूद हमने गेंदबाजी अच्छी नहीं की. पथिराना ने इस मैच में अच्छी गेंदबाजी की. हमें इस मैच में पहले 6 ओवरों में और अच्छी गेंदबाजी करनी चाहिए थी।

 

 

Exit mobile version