Site icon Dainik Savera Times

MS Dhoni IPL की सर्वकालिक महान टीम के कप्तान चुने गए, कोहली को सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना

नई दिल्ली: करिश्माई भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सर्वकालिक महान टीम का कप्तान चुना गया। इस टीम का चयन 2008 में शुरू की गई दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी-20 लीग की सफलता का जश्न मनाने के लिए किया गया। 20 फरवरी को आईपीएल की पहली नीलामी के 16 साल पूरे हो जाएंगे। इस मौके को यादगार बनाने के लिए आईपीएल की टैलीविजन प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों और करीब 70 पत्रकारों की मदद से आईपीएल की सर्वकालिक महान टीम का चयन किया।

इसके चयन पैनल में वसीम अकरम, मैथ्यू हेडन, टॉम मूडी और डेल स्टेन जैसे दिग्गज पूर्व क्रिकेटर शामिल थे। आस्ट्रेलिया के आक्रामक डेविड वार्नर और भारत के महान खिलाड़ी विराट कोहली को सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना गया जबकि यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल को बल्लेबाजी क्रम में नंबर तीसरा स्थान दिया गया है। मध्यक्रम में सुरेश रैना, एबी डिविलियर्स, सूर्यकुमार यादव और धोनी शामिल को जगह मिली है जबकि हाíदक पंड्या, रविंद्र जडेजा और कीरोन पोलार्ड 15 सदस्यीय टीम में तीन ऑलराऊंडर है।

Exit mobile version