Site icon Dainik Savera Times

MS Dhoni ने अपने बचपन के दोस्त को करवाया गिरफ्तार, टीम इंडिया के लिए भी खेल चुका है यह आरोपी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने एक पुराने दोस्तों और बिजनेस पार्टनर्स को जेल भिजवा दिया। दरअसल धोनी ने अपने पुराने दोस्तों पर व्यापार में धोखाधड़ी का केस किया था। जिसमें एक्शन लेते हुए, मिहिर दिवाकर और सौम्य दास को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। धोनी इन दोनों दोस्तों की कंपनी अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (Aarka Sports Management Pvt. Ltd.) में पार्टनर थे। इन दोस्तों के खिलाफ धोनी ने व्यापार में धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे।

क्या है मामला

दरअसल, इस मामले में मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के अरका स्पोर्ट्स ने धोनी के साथ मिलकर दुनिया के कई बड़े शहरों में क्रिकेट एकेडमी खोलने का प्लान बनाया। डील के हिसाब से मिहिर दिवाकर को धोनी को फ्रैंचाइजी फीस का भुगतान करना था। करार के तहत प्रॉफ‍िट भी शेयर करना था। मगर जब ऐसा नहीं हुआ तो धोनी ने 15 अगस्त 2021 को अरका स्पोर्ट्स से अथॉर‍िटी लेटर वापस ले लिया और भुगतना के लिए कानूनी नोटिस भी भेजे। मगर कोई रिस्पॉन्स न मिलता देखा, आखिरकार धोनी की ओर से धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया गया।

पूर्व अंडर-19 प्लेयर हैं मिहिर, बिहार के सिवान में पैदा हुए मिहिर 41 साल के हैं और 1999 से 2009 के बीच 39 प्रथम श्रेणी और 36 लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं। वह 2000 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा भी थे। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और मीडियम फास्ट बॉलर भी थे। धोनी के साथ घरेलू क्रिकेट में कई मैच खेले और साथ में भारतीय टीम में शामिल होने का सपना देखा।

दोस्त ने धोनी पर किया था मानहानि का दावा

धोनी के दोस्त मिहिर दिवाकर के खिलाफ मुकदमा दायर करने के बाद, मिहिर ने इन आरोपों को बेबुनियाद और अपमानजनक बताया था। मिहिर ने धोनी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का मुकदमा भी दायर किया था। अब इस मामले में मिहिर दिवाकर को बड़ा झटका लगा है। मिहिर दिवाकर को नोएडा और सौम्य दास को जयपुर में गिरफ्तार कर लिया गया है। IPC के सेक्शन 406, 420, 467, 468, 471 और 120B के तहत यह गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तारी को जयपुर के पुलिस कमिश्नर ने भी कन्फर्म किया है।

Exit mobile version