Site icon Dainik Savera Times

MS Dhoni को लेकर टीम मैनेजमेंट का बड़ा बयान, बताया कितने मैच खेलेंगे धोनी

MS Dhoni

MS Dhoni

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सीईओ कासी विश्वनाथन ने कहा है कि टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2026 में सभी मैच खेल सकते हैं। उनके रोल पर आखिरी फैसला टीम प्रबंधन करेगी। सीएसके सीईओ कासी विश्वनाथ ने कहा कि मेरे हिसाब से धोनी सीजन के सभी मैच खेलेंगे।

क्या धोनी अगले सीजन विकेटकीपिंग भी करेंगे? इस सवाल के जवाब में कासी विश्वनाथ ने कहा, “यह मैं नहीं कह सकता। यह क्रिकेट का फैसला है जो क्रिकेट स्टाफ लेगा, प्रशासनिक स्टाफ नहीं। इसलिए वे तय करेंगे कि वह बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे या विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर, या एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर।” सीएसके ने संजू सैमसन को टीम में शामिल किया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि संजू बतौर विकेटकीपर मैदान में नजर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- BCCI टीम इंडिया को देगी 131 करोड़, जानें किन-किन खिलाड़ियों में बटेगा पैसा

सैमसन और दुबे पर गर्व
CSK सीईओ ने भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2026 का चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले सीएसके के खिलाड़ियों संजू सैमसन और शिवम दुबे की जमकर प्रशंसा की और कहा कि दोनों पर गर्व है। उन्होंने कहा, “हम बहुत खुश हैं कि इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता है, वो भी बैक-टू-बैक। हम इसलिए खुश हैं क्योंकि सीएसके दो खिलाड़ी, संजू और शिवम दुबे ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इससे हमें टीम पर बहुत आत्मविश्वास मिलता है कि वह यहां भी अच्छा करेंगे।”

टीमों ने सीजन के लिए शुरू की तैयारी
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है। सभी 10 टीमों ने आगामी सीजन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में खत्म हुए टी20 विश्व कप का हिस्सा रहे खिलाड़ी जल्द ही अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी से जुड़ेंगे।

ये भी पढ़ें- IPL के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 खिलाड़ी; रन मशीन King Kohli पहले स्थान पर

 

कैंप में खिलाड़ियों की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “अभ्यास अच्छा चल रहा है। अभी तक कोई समस्या नहीं हुई है।” टूर्नामेंट का शेड्यूल गुरुवार को घोषित हो सकता है।

 

Exit mobile version