Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

MS Dhoni की बेटी को मिली Lionel Messi की साइन की हुई जर्सी, साक्षी ने सांझा की तस्वीर

December 28, 2022

MS Dhoni की बेटी को मिली Lionel Messi की साइन की हुई जर्सी, साक्षी ने सांझा की तस्वीर

नई दिल्ली: फुटबॉल के लीजेंड कहे जाने वाले लियोनल मेसी ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी को अपनी साइन की हुई जर्सी भेंट की है। धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने इंस्टग्राम पर जीवा धोनी की जर्सी पहनी हुई फोटो शेयर की है। इस जर्सी पर मेसी के हस्ताक्षर हैं और साथ में लिखा है- PARA ZIVA यानि जीवा के लिए। साक्षी ने इसका कैप्शन देते हुए लिखा है- जैसा पिता वैसी बेटी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि ये मेसी ने उन्हें भेजी है या मुलाकात के दौरान दी।

बता दें कि मेसी की टीम अर्जेंटीना ने 2022 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। फाइनल में अर्जेंटीना की टीम ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया था। मेसी ने इस वर्ल्ड कप में सात गोल किए हैं। यह मेसी का पहला बार वर्ल्ड कप का खिताब है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni)

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें