Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चोट लगने के कारण ‘Mujeeb Ur Rahman’ T20 World Cup से हुए बाहर, अफगानिस्तान ने टीम में किया बदलाव

June 15, 2024

चोट लगने के कारण ‘Mujeeb Ur Rahman’ T20 World Cup से हुए बाहर, अफगानिस्तान ने टीम में किया बदलाव

एंटीगुआ: अफगानिस्तान ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के शेष मैचों के लिए अपनी 15 खिलाड़यिों की टीम में बदलाव किया है। चोट के कारण ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं।अफगानिस्तान की टीम हालांकि टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट के सुपर आठ में पहुंच गई है।

अफगानिस्तान की ऑफ स्पिनर 23 वर्षीय मुजीब हाल के वर्षों में टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है, जिसके नाम पर 46 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में 59 विकेट हैं और प्रारूप में 6.35 की शानदार करियर इकोनॉमी है, लेकिन मुजीब ने ग्रुप सी में अफगानिस्तान के सिर्फ एक मैच में खेला।

उसने युगांडा के खिलाफ तीन ओवरों में 16 रन देकर एक विकेट लिया। ऑफ स्पिनर की दाहिनी तर्जनी के जोड़ की चोट इतनी गंभीर है कि मुजीब को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ सकता है। आईसीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आईसीसी इवेंट टेक्निकल कमेटी ने मुजीब की जगह हज़रतुल्लाह ज़ज़ई को खिलाने के अफगानिस्तान के अनुरोध को मंजूरी दे दी है।

अफगानिस्तान की टीम: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक, हजरतुल्लाह ज़ज़ाई और रिजर्व में सेदिक अटल, सलीम सफी हैं।

टी-20 टूर्नामेंट के मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम ग्रुप मैच से पहले ही अफगानिस्तान सुपर आठ चरण के लिए क्वालीफाई कर चुका है। सुपर आठ मुकाबलों में उनका सामना भारत, ऑस्ट्रेलिया और ग्रुप डी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें