Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Women’s Premier League: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की नजरें टूर्नामैंट में वापसी करने पर

January 20, 2026

Women’s Premier League: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की नजरें टूर्नामैंट में वापसी करने पर

वडोदरा: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स जब महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में आमने-सामने होंगे तो उनका लक्ष्य अपना अभियान वापस पटरी पर लाना होगा। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक 5 मैचों में सिर्फ 2 जीत हासिल की हैं। उसके खिलाड़ी अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने में नाकाम रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर (आरसीबी) से हार के साथ शुरुआत की, लेकिन फिर दूसरे मैच में 195 रन का बचाव करते सबसे निचले पायदान पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से करारी शिकस्त दी।

मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी चिंता पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाना है। हेली मैथ्यूज के चोटिल होने और शीर्ष क्रम में अमेलिया केर और जी कमलिनी के साथ किए गए असफल प्रयोगों के कारण मुंबई इंडियंस का टूर्नामैंट में पावरप्ले में रन रेट सबसे कम (6.50) रहा है। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की नहीं चल पाने के कारण कप्तान हरमनप्रीत और नैट साइवर-ब्रंट पर बोझ बढ़ गया। दूसरी ओर पिछले सत्र की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स 4 मैचों में 3 हार के साथ तालिका में सबसे नीचे है।

उसे एकमात्र जीत यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मिली। कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स के मध्य क्रम में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण दिल्ली को नुक्सान हुआ है। लौरा वोल्वार्ट भी पिछले मैच में शून्य पर आऊट होने के बाद फॉर्म में वापसी करने के लिए उत्सुक होंगी। मुंबई और दिल्ली दोनों की टीम एक दूसरे को कड़ी चुनौती पेश करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें