मुंबई: रोहित शर्मा की आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने के कारण अपना विकेट गंवाने के लिए भले ही आलोचना होती रही हो लेकिन मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि उनकी टीम ने इस पूर्व कप्तान को अपना इस तरह का रवैया बरकरार रखने के लिए प्रोत्साहित किया। जयवर्धने ने कहा, ‘जब वह इस तरह से आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं तो हम सभी जानते हैं कि वह पल भर में मैच का पासा पलट सकते हैं। इससे लय बन जाती है जिसका असर बाद के बल्लेबाजों पर भी पड़ता है।’ उन्होंने कहा, ‘रोहित ने कभी अपना रवैया नहीं बदला। पहले मैच से ही उनके इरादे स्पष्ट थे भले ही वह असफल हो रहे थे। इसलिए यह हमारे लिए अच्छा है कि वह टीम की जरूरत के अनुसार खेलने की कोशिश कर रहे थे और वह ऐसा करना चाहते थे। हमने ऐसा करने के लिए केवल उन्हें प्रोत्साहित किया।’
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP ने तेज किया चुनाव प्रचार, PM मोदी आज करेंगे तीन बड़ी रैलियां

