Site icon Dainik Savera Times

IPL 2026: हाऊसफुल होगा मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर मैच : Irfan Pathan

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहले फेज का शैडय़ूल जारी कर दिया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने शुरुआती 20 मुकाबलों में डिफैंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर (आरसीबी) और 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस (एमआई) की भिड़ंत को सबसे बड़ा मैच बताया है, जो 12 अप्रैल को मुंबई में खेला जाना है।

आईपीएल का पहला फेज 28 मार्च से 12 अप्रैल तक खेला जाएगा। 19वें सीजन की शुरुआत आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलूर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच से होगी। पठान ने कहा, ‘यह मुकाबला हाऊसफुल होने वाला है। आप इन सुपरस्टार्स को देखना चाहेंगे। इस मैच में आपको बॉलिंग, बैटिंग और छक्के मारने की काबिलियत के मामले में जो क्वालिटी क्रिकेट देखने को मिलेगा, आपको इससे बड़ा मैच देखने को नहीं मिलेगा।

Exit mobile version