Site icon Dainik Savera Times

Mumbai Meteors ने Chennai ब्लिट्ज को किया क्लीन स्वीप

कर्नाटक के बेंगलुर में शुक्रवार को कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में ए23 द्वारा आयोजित रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग (पीवीएल) के दूसरे सीजन में मुंबई मेटेयर्स ने चेन्नई ब्लिट्ज को 5-0 से हराकर आसानी से पहली जीत हासिल की। मुंबई मेटेयर्स के खिलाडी अनु जेम्स और ब्रैंडन ग्रीनवे ने मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया। मुंबई ने इन दोनों शीर्ष खिलाड़यिों के बदौलत पांच सेट में 15-14, 15-6, 15-11, 15-12, 15-9 से जीत हासिल कर मैच अपने पक्ष में कर लिया। अनु को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

खेल के दौरान अनु और ब्रैंडन ने प्रतिद्वंदी टीम के खिलाडी मोयो और सीताराम के रोकने के बावजूद जमकर मुकाबला किया। जब अनु ने खराब सर्विस दी तो मुंबई के कप्तान कार्तिक ने बीच में सर्विस की कमान संभाली और मैच की स्थिति को बदल दिया। खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ता गया अनु का आत्मविश्वास बढ़ा और हिटर रेनाटो और मोयो से गेंद को दूर रखते हुए उसने लिए अपनी सर्विस से चेन्नई के लिबरल रामनाथन को निशाना बनाने का काम किया।
मुंबई को छकाने के लिए चेन्नई ने खेल में कुछ बदलाव किया और दाएं और से मुंबई पर दबाब बनाने की कोशिश की, लेकिन मुंबई मेटेयर्स पर चेन्नई बिल्टज को कोई असर नहीं पड़ा।

अरविंदन ने स्पाइक्स के लिए ब्रैंडन और अनु को सेट करना जारी रखा, जबकि हमेशा मौजूद रहने वाले रतीश सुंदर उनके लिए पास बनाते रहे। इसी की वजह से मुंबई ने खेल में आसानी से अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और प्रतिद्वंदी टीम को 5-0 से हरा कर तीन अंक हासिल कर लिए।
आज कालीकट हीरोज इस लीग के आठवें मैच में यहां हैदराबाद ब्लैक हॉक्स से भिड़ेगी उप्रेती।

Exit mobile version