नई दिल्ली: आईपीएल की इस महीने के आखिर में होने वाली नीलामी से पहले पंजाब किंग्स तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के बदले हरफनमौला हार्दिक पंड्या को खरीदने को लेकर मुंबई इंडियंस से बात कर रहा है। हार्दिक 2024 सत्र में मुंबई इंडियंस में लौटे और हार्दिक के कप्तान बनने के बाद से 5 बार की चैम्पियन टीम 3 सत्रों में 2 बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। हार्दिक के कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ने की भी अटकलें थी लेकिन आईपीएल के एक सूत्र ने बताया कि वह पंजाब किंग्स का हिस्सा बन सकते हैं। रोहित को 2027 सत्र में फिर मुंबई का कप्तान बनाया जाएगा। सूत्र ने बताया, दोनों टीमें बात कर रहीं हैं। अभी तक कुछ तय नहीं हुआ है लेकिन बातचीत चल रही है। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखने (रिटैंशन) की तारीख बढ़ाकर 17 नवंबर कर दी है जिससे दोनों टीमों के पास समय है।
IPL 2027 : हार्दिक व अर्शदीप की अदला-बदली पर बात कर रहे हैं मुंबई और पंजाब

