Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेरा लक्ष्य विश्व कप में अपनी जगह पक्की करना नहीं है: शार्दुल

August 2, 2023

मेरा लक्ष्य विश्व कप में अपनी जगह पक्की करना नहीं है: शार्दुल

तारौबा: तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद कहा कि वह केवल विश्व कप में अपनी जगह पक्की करने के लिए नहीं खेल रहे हैं और उनका मकसद बस टीम को जीत दिलाना रहता है। शार्दुल ठाकुर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में शानदार गेंदबाजी की। सीरीज के निर्णायक मैच में मंगलवार को शार्दुल ने 37 रन देकर चार विकेट लिए। उनके प्रदर्शन ने वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी को ध्वस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, और भारत ने अंतिम वनडे में 200 रन की बड़ी जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत ली।

मैच के बाद शार्दुल ने कहा, ‘मैं केवल विश्व कप में जगह पक्की करने के लिए नहीं खेल रहा हूं। मैं उस तरह का खिलाड़ी नहीं हूं। अगर मुझे विश्व कप के लिए नहीं चुना जाता है, तो यह चयनकर्ताओं का फैसला है। मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकता। मेरा यह सोचना बहुत गलत है कि मुझे जगह पक्की करने के लिए खेलना चाहिए। मैं टीम के लिए परिस्थितियों के अनुसार प्रदर्शन करना चाहता हूं।

चाहे कुछ भी हो, मैं हमेशा टीम को जीत दिलाने के लिए खेलूंगा और टीम को जीत दिलाने में प्रभाव डालूंगा।’ अपने गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए, आलराउंडर ने कहा कि वह अपनी क्षमताओं में टीम के विश्वास पर खरा उतरने और मजबूत प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 31 वर्षीय खिलाड़ी ने इस बात पर भी जोर दिया कि पूरी टीम वनडे विश्व कप से पहले प्रत्येक मैच को महत्व दे रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें