Site icon Dainik Savera Times

इंडियन ग्रां प्री पांच से NADA एकत्र करेगा 30 नमूने,  Hangzhou एशियाई खेलों  खिलाड़ी रहेंगे डोपमुक्त 

चंडीगढ: राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) यहां सोमवार को समाप्त हो रही दो दिवसीय ‘इंडियन ग्रां प्री पांच’ ट्रैक एवं फील्ड मीट से करीब 30 नमूने एकत्र करेगा जिसमें कुछ खास खिलाड़ियों के नमूने शामिल हैं। नाडा 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक होने वाले हांगझोउ एशियाई खेलों में सभी खिलाड़ियों का डोपमुक्त रहना सुनिश्चित करना चाहता है।
नाडा के दो डोपिंग नियंत्रक अधिकारी दिल्ली से यहां पहुंचे हैं । समझा जाता है कि दिल्ली में नाडा अधिकारियों ने उन्हें 30 नमूने लेने के निर्देश दिए हैं। एक सूत्र ने बताया ,‘‘ कुछ नमूने शीर्ष तीन में रहने वाले खिलाड़ियों के होंगे और कुछ औचक नमूने होंगे ।
कुछ खास खिलाड़ियों के नाम भी दिये गए हैं जिनके नमूने लिए जायेंगे। भारत ने 2018 में जकार्ता और पालेमबांग में हुए एशियाई खेलों में 70 में से 20 पदक एथलेटिक्स में जीते थे। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ का मानना है कि इस बार पदकों की संख्या उससे अधिक होगी। एशियाई खेलों में एथलेटिक्स स्पर्धायें 29 सितंबर से शुरू होगी लिहाजा भारतीय दल 25 या 26 को रवाना होगा।
Exit mobile version