Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

मैड्रिड ओपन में आखिरी बार खेलते हुए हार के बाद भावुक हुए नडाल

May 2, 2024

मैड्रिड ओपन में आखिरी बार खेलते हुए हार के बाद भावुक हुए नडाल

मैड्रिड: 22 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन राफेल नडाल मैड्रिड ओपन के चौथे दौर में मिली हार के बाद भावुक हो गए चूंकि यहां वह आखिरी बार खेल रहे हैं। पांच बार के चैम्पियन नडाल को 31वीं रैंकिंग वाले जिरि लेहेका ने 7-5, 6-4 से हराया।

हार के बाद नडाल ने कहा, यह काफी कठिन दिन है लेकिन यही हकीकत है। मेरा शरीर और जिंदगी काफी समय से संकेत दे रहे हैं। मैं इस कोर्ट को अलविदा कह रहा हूं और मेरे लिए यह बहुत भावुक पल है। यहां की यादें सदैव मेरे साथ रहेंगी । नडाल के हमवतन स्पेन के ही कालरेस अल्काराज तीन घंटे तक चले मैच में जान लेनार्ड स्ट्रफ को 6-3, 6-7, 7-6 से हराकर अगले दौर में पहुंच गए।

शीर्ष वरीयता प्राप्त यानिक सिनेर ने 16वीं वरीयता प्राप्त कारेन खाचानोव को 5-7, 6-3, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। तीसरी वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदव ने अलैक्जेंडर बुबलिक को 7-6, 6-4 से हराया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें