Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगले साल ऑस्ट्रेलिया ओपन में वापसी करेंगे नडाल, ओसाका और वोज्नियाकी

October 11, 2023

मेलबर्न: वर्ष 2022 के चैंपियन राफेल नडाल और स्थानीय खिलाड़ी निक किर्गियोस सहित तीन पूर्व विजेता नाओमी ओसाका, कैरोलिन वोज्नियाकी और एंजेलिक कर्बर अगले साल होने वाले ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट में वापसी के लिए तैयार हैं।ऑस्ट्रेलिया ओपन टूर्नामेंट के निदेशक क्रेग टिली ने बुधवार को कहा कि नडाल (बाएं कूल्हे की चोट) और किर्गियोस (घुटना, कलाई) के चोट से उबरकर वर्ष 2024 में ऑस्ट्रेलिया ओपन में वापसी करने की उम्मीद है जहां वे 10 बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच के सामने चुनौती पेश करेंगे।

उन्होंने कहा,‘‘वर्ष 2022 के चैंपियन राफेल नडाल अपनी चोट से उबरने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मैं उनकी टीम के संपर्क में हूं और उन्होंने कोर्ट पर वापसी कर ली है तथा जनवरी में मेलबर्न में खेलने को लेकर उत्साहित हैं।’’ ओसाका, वोज्नियाकी और कर्बर मातृत्व अवकाश के बाद 14 से 28 जनवरी के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में वापसी के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया ओपन में यह पहला अवसर होगा जबकि टूर्नामेंट की शुरुआत रविवार को होगी। यह फ्रेंच ओपन के बाद दूसरा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट होगा जो की 15 दिन तक खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें