Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

टी20 विश्व कप टीम में 8 खिलाड़ियों के नाम पक्का, बाकी 7 जगह के लिए होगी कड़ी टक्कर

April 15, 2024

टी20 विश्व कप टीम में 8 खिलाड़ियों के नाम पक्का, बाकी 7 जगह के लिए होगी कड़ी टक्कर

चयनकर्ता इस साल होने वाले टी20 विश्व कप टीम का चयन करने वाले हैं। आईपीएल में खेल रहे खिलाड़ियों पर चयन समिति की नजर है. 15 सदस्यीय टीम में से 8 नाम तो ऐसे हैं जिनका चुना जाना लगभग पक्का है। बाकी 7 जगह के लिए सब में कड़ी टक्कर होगी।

आईपीएल के बाद भारतीय टीम आईसीसी टी20 विश्व कप में खेलने उतरेगी. रोहित शर्मा के पास बतौर कप्तान भारत के लिए आईसीसी ट्रॉफी जीतने का शायद यह आखिरी मौका हो. इसके लिए जो 15 सदस्यीय टीम चुनी जानी है उसमें से कई नाम तय हैं जबकि कुछ के लिए चयनकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी होगी. कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में दमदार खेल दिखाया है. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम भी पक्का है। 15 सदस्यीय टीमों के चयन के लिए जो नाम पक्के नजर आ रहे हैं उसमें कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, सूर्यकुमार यादव के अलावा हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत का चुना जाना तय माना जा रहा है।

खाली 7 जगह के लिए होगी कड़ी टक्कर

जिन 7 जगह के लिए खिलाड़ियों के बीच टक्कर होगी उनमें से ऑलराउंडर शिवम दुबे विस्फोटक फिनिशर रिंकू सिंह की नाम सबसे आगे है. इसके अलावा ओपनिंग में रोहित शर्मा के जोड़ीदार के रूप में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल का नाम है। स्पिनर के तौर पर आर अश्विन और युजवेंद्र चहल के बीच टक्कर होगी।

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह में से कौन जसप्रीत बुमराह का जोड़ीदार होगा यह भी देखना होगा. चयनकर्ता दोनों गेंदबाज को मौका देने के बारे में सोच सकते हैं. दूसरे विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत के बाद संजू सैमसन और ईशान किशन के नाम पर चर्चा हो सकती है. चयनकर्ता केएल राहुल को भी बैकअप विकेटकीपर के तौर पर चुन सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें