Site icon Dainik Savera Times

नाथन लियोन ने बोले, रोहित-कोहली और पंत होंगे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बड़े खिलाड़ी, नवंबर से शुरू होगी 5 टैस्ट मैचों की श्रृंखला

मुंबई: अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन का कहना है कि आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टैस्ट श्रृंखला में रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत का प्रदर्शन देखने लायक होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टैस्ट मैचों की श्रृंखला 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रही है जो विश्व टैस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। लियोन ने चेतावनी दी कि मेहमान टीम के पास इन बड़े खिलाड़ियों के अलावा एक शानदार लाइन-अप है जिससे मेजबान टीम के लिए चीजें काफी चुनौतीपूर्ण होंगी।

उन्होंने कहा, ‘रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत शायद तीन बहुत बड़े खिलाड़ी होंगे, लेकिन फिर भी आपके पास यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रविंद्र जडेजा हैं। मुझे नहीं पता कि और अन्य पांच खिलाड़ी कौन होंगे।’ लियोन को भरोसा है कि अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम लंबे समय तक गेंदबाजी इकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन करती है तो यह उनके लिए फायदेमंद होगा।

उन्होंने कहा, ‘लेकिन उनके पास एक बेहतरीन लाइन-अप है इसलिए यह एक बड़ी चुनौती होगी। जैसा कि मैंने कहा कि अगर हम एक गेंदबाजी ग्रुप के तौर पर लंबे समय तक अच्छे रहे तो उम्मीद है कि हम उनके डिफैंस को चुनौती दे सकते हैं।’

Exit mobile version