Site icon Dainik Savera Times

राष्ट्रीय बिलियर्डस एवं स्नूकर चैम्पियनशिप 21 नवंबर से चेन्नई में

चेन्नई: आगामी राष्ट्रीय बिलियर्डस एवं स्नूकर चैम्पियनशिप यहां नेहरू इंडोर स्टेडियम में 21 नवंबर से आयोजित की जायेगी। यह राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का 90वां चरण है जो 25 दिसंबर को समाप्त होगा और इसमें हर उम्र समूह के सभी प्रारूपों में करीब 1500 क्यू खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है। 2011 के बाद यह इस शहर में पहली बार खेला जायेगा।आदित्य मेहता, रफथ हबीब, विद्या पिल्लई, ब्रिजेश दमानी, श्रीकृष्णा सूर्यनारायणन और अनुपमा रामचंद्रन जैसे खिलाड़ी भी इसमें हिस्सा लेंगे।

प्रतियोगिता पुरुष और महिलाओं के लिए सीनियर बिलियर्डस एवं स्नूकर वर्ग, मास्टर्स स्नूकर, 6 रेड स्नूकर तथा लड़कों और लड़कियों के लिए सब जूनियर और जूनियर बिलियर्डस एवं स्नूकर वर्ग में खेली जायेगी।तमिलनाडु बिलियर्डस एवं स्नूकर संघ उपाध्यक्ष राजमोहन ने पीटीआई से कहा, ‘‘अगर आप यूरोप में स्नूकर को देखो तो यह क्रिकेट से ज्यादा कमाई कर रहा है जबकि पुरस्कार राशि भी काफी अधिक है जो विम्बलडन टेनिस की राशि के बराबर है। ’’

Exit mobile version