Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ‘Sumandeep’ ने भाखड़ा नहर में कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

May 6, 2024

राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ‘Sumandeep’ ने भाखड़ा नहर में कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

पटियाला: राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी सुमनदीप कौर ने कथित तौर पर अपने भाई और भाभी से झगड़े के बाद पंजाब के भाखड़ा नहर में कूदकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पिता की शिकायत पर भाई और भाभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सुमनदीप के पिता जसपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पंजाब यूनिवर्सिटी में एमए की पढ़ाई कर रही थी।

वह अपने बेटे विक्रमजीत सिंह और उसकी पत्नी पिंकी की ओर से सुमनदीप के साथ दुर्व्यवहार से व्यथित हैं। पुलिस ने कहा कि सुमनदीप के भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि पिंकी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने सुमनदीप का शव बरामद कर लिया है तथा मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें