Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रीय खेल दिवस: खेल मंत्री Anurag Thakur ने मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि

August 29, 2023

राष्ट्रीय खेल दिवस: खेल मंत्री Anurag Thakur ने मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्लीः खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को यहां मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। महान हॉकी खिलाड़ी की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘दंतकथा! परंपरा! सबक! दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस पर भारतीय हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पति की। इस विशेष अवसर पर, हम भारतीय खेल पर प्रमुख पहलें शुरू कर रहे हैं। जानने के लिए आज ही मुझसे जुड़ें!’’

तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता, मेजर ध्यानचंद उस भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे जिसने ओलंपिक के 1928, 1932 और 1936 संस्करणों में स्वर्ण पदक जीता था। देश के लिए अपने 185 मैचों में उन्होंने भारत के लिए 570 गोल किये।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें