Site icon Dainik Savera Times

Nations League 2025: पुर्तगाल ने स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर Nations League का खिताब किया अपने नाम

यूएफा नेशंस लीग 2025 का फाइनल पुर्तगाल और स्पेन के बीच हुआ। मैच बहुत ही रोमांचक रहा और इस मैच का फैसला भी पेनल्टी शूट आउट के जरिए निकला। पुर्तगाल ने पेनल्टी शूट आउट में स्पेन को 5-3 से हराकर नेशंस लीग 2025 का ख़िताब अपने नाम किया। इसके साथ ही पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर में तीसरी इंटरनेशनल ट्रॉफी जीत ली है। रोनाल्डो ने सबसे पहले 2016 में यूरो कप जीता था। इसके बाद 2019 में नेशंस लीग जीती थी और अब 2025 में उन्होंने एक बार फिर नेशंस लीग का खिताब जीता है। हालांकि, बात करें रोनाल्डो के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी लियोनेल मेसी की तो उन्होंने अब तक अपने करियर में 4 इंटरनेशनल ट्रॉफी जीती हैं।

ये भी पढ़ें- हेल्थ टिप्स: शशांकासन से कम करें चिंता और गुस्सा

 

 

Exit mobile version