Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

Neeraj Chopra ने South Africa में 84.52 मीटर थ्रो के साथ सत्र की शुरुआत की

April 17, 2025

Neeraj Chopra ने South Africa में 84.52 मीटर थ्रो के साथ सत्र की शुरुआत की

Neeraj Chopra: भारत के दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में पोटचेफस्ट्रूम आमंत्रण ट्रैक स्पर्धा जीतकर अपने सत्र की शानदार शुरुआत की।चोपड़ा ने बुधवार को विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर प्रतियोगिता में 84.52 मीटर की दूरी तक भाला फेंका और छह एथलीटों के बीच प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल किया।

भारतीय स्टार चोपड़ा 25 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी डोव स्मिथ से आगे रहे, जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 82.44 मीटर था। हालाँकि, चोपड़ा का प्रदर्शन उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर से कम रहा, जबकि समित 83.29 मीटर के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ के करीब पहुँच गए।

प्रतियोगिता में केवल दो खिलाड़ी, चोपड़ा और समित, 80 मीटर की दूरी पार कर पाए। एक अन्य दक्षिण अफ़्रीकी डंकन रॉबर्टसन 71.22 मीटर के प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे। चोपड़ा चेक गणराज्य के अपने नए कोच जान ज़ेलेज़नी की देखरेख में पोटचेफस्ट्रूम में प्रशिक्षण ले रहे हैं। ज़ेलेज़नी तीन बार के ओलंपिक चैंपियन और विश्व रिकॉर्ड धारक हैं। 27 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने पिछले साल अपने लंबे समय के कोच जर्मनी के क्लाउस बैरानित्ज़ से नाता तोड़ लिया था। चोपड़ा 16 मई को दोहा डायमंड लीग में शीर्ष प्रतियोगिताओं में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

उन्होंने 2020 टोक्यो (स्वर्ण) और 2024 पेरिस खेलों (रजत) में लगातार ओलंपिक पदक जीते हैं। चोपड़ा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर है जो उन्होंने 2022 में हासिल किया था। वह लंबे समय से 90 मीटर का आंकड़ा छूने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के बयान से बढ़ा तनाव, इजराइल को ‘कैंसर’ कहने पर बवाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें