Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेंगलुरु में होगी आयोजित होगी नीरज चोपड़ा क्लासिक भाला फेंक प्रतियोगिता; पाकिस्तान के नदीम को भाग लेने के लिए किया गया आमंत्रित

April 22, 2025

बेंगलुरु में होगी आयोजित होगी नीरज चोपड़ा क्लासिक भाला फेंक प्रतियोगिता; पाकिस्तान के नदीम को भाग लेने के लिए किया गया आमंत्रित

बेंगलुरु: पेरिस ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता पाकिस्तान के अरशद नदीम को नीरज चोपड़ा क्लासिक भाला फेंक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में नदीम को प्रतियोगिता में आमंत्रित किये जाने की पुष्टि करते हुए कहा, “हमने पेरिस ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता पाकिस्तान के अरशद नदीम को भी आमंत्रित किया है, लेकिन अभी तक उनकी ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।”

बेंगलुरु में होने वाली इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के कई शीर्ष भाला फेंक एथलीटों ग्रेनाडा के मौजूदा विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स, केन्या के पूर्व विश्व चैंपियन जूलियस येगो और अमेरिकी चैंपियन कर्टिस थॉम्पसन ने शामिल होने की पुष्टि की हैं।

नीरज ने कहा, “हम दुनिया भर के कुछ बेहतरीन भाला फेंक एथलीटों का स्वागत करने को लेकर रोमांचित हैं। एंडरसन पीटर्स, जूलियस येगो और कर्टिस थॉम्पसन की मौजूदगी निश्चित रूप से यह प्रतिस्पर्धा का स्तर बढ़ायेगी और युवा भारतीय भाला फेंक खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।”

ये भी पढ़ें: क्या है LPG, CNG, PNG और LNG गैसों के बीच अंतर? कौन सी गैस है सबसे बेहतर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें