Site icon Dainik Savera Times

भारत के गत चैंपियन स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा विश्व एथलैटिक्स चैंपियनशिप से बाहर

टोक्यो: गत चैंपियन भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा और ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम विश्व एथलैटिक्स चैंपियनशिप में भाला फैंक स्पर्धा से बाहर हो गए हैं। नीरज चोपड़ा 2025 विश्व एथलैटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों के जैवलिन थ्रो फाइनल में 8वें स्थान पर रहे और अपना खिताब बचाने में सफल नहीं हो पाए। नीरज का थ्रो तकनीकी रूप से सही और ताकतवर था, लेकिन वे अपनी गति को बनाए नहीं रख पाए और लाइन के बाहर गिर गए, जिससे उनका प्रयास फाउल घोषित हो गया।

इस रिजल्ट के साथ नीरज पहली बार प्रतियोगिता से बाहर हो गए। जैवलिन फाइनल के चौथे दौर में पाकिस्तान के अरशद नदीम 82.73 थ्रो के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। उनका चौथा प्रयास फाउल रहा और वह अगले राऊंड में जगह नहीं बना सके। नदीम प्रतियोगिता में 10वें स्थान पर रहे। नीरज चोपड़ा ने अपने चौथे प्रयास में 82.86 मीटर का थ्रो किया। अंतिम स्टेज (पांचवां और छठा थ्रो): आठ फाइनलिस्ट अपना 5वां थ्रो करते हैं। इसके बाद केवल टॉप 6 एथलीट्स को छठा और अंतिम प्रयास करने की अनुमति मिलती है, जिससे पदक विजेता तय होते हैं।

ये भी पढ़ें: CJI ने वकील को लगाई फटकार, कहा- आधी रात को ऐसी पिटिशन ड्राफ्ट करते हो क्या? जाने क्या है पूरा मामला

Exit mobile version