Site icon Dainik Savera Times

Nepal ने भारतीय महिला टीम से मैत्री मैच में 2-2 से ड्रा खेला

नेपाल ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए पहले अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में भारतीय महिला फुटबॉल टीम से 2-2 से ड्रा खेला।भारत और नेपाल की महिला फुटबॉल टीमों के बीच दो मैत्री मैच आयोजित किये गये हैं।भारत के लिये सौम्या गुगुलोथ और इंदुमति काथिरेसन ने दूसरे हाफ में गोल दागे।वहीं नेपाल के लिये सबित्रा भंडारी ने अंतिम मिनट में पनेल्टी से गोल किया और फिर उन्होंने इंजुरी टाइम में नेपाल के लिए बराबरी गोल दागा।

Exit mobile version